पेट्रोल पंप कर्मचारी से लाखों की लूट
पटना, 15 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार मेंशेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लुटेरों ने लगभग नौ लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय वह बैंक में रकम जमा करने जा रहा था।
पुलिस के अनुसार सोमवार को परिवहन सेवा केन्द्र नामक पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी भारतीय स्टेट बैंक की बरबीघा शाखा में रकम जमा कराने जा रहा था। बैंक के बाहर पहले से घात लगाए लुटेरे रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार गए।
शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद ने बताया, "सूचना के मुताबिक लुटेरों की संख्या तीन थी जो एक मोटर साइकिल से आए थे। वारदात के बाद वे मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।"
उन्होंने बताया कि बरबीघा तक आने वाले सभी रास्तों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications