गोलीबारी की आरोपी महिला प्रोफेसर पर और मामले दर्ज

वाशिंगटन, 15 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय मूल के अमेरिकी गोपी के.पोडिला समेत अपने तीन सहकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार अमेरिका की एक महिला प्रोफेसर के खिलाफ हत्या के प्रयास के तीन और मामले दर्ज किए गए हैं।

हावर्ड विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त तंत्रिका वैज्ञानिक डॉ. एमी बिशप (45 वर्ष) पर शुक्रवार को अलाबामा विश्वविद्यालय में एक बैठक के दौरान गोलीबारी करके तीन सहकर्मियों की हत्या का आरोप है। इस घटना में तीन लोग घायल भी हो गए थे, जिनमें दो की हालत बेहद नाजुक है।

शुक्रवार को करीब चार बजे हुई इस घटना के बाद बिशप को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे मैडिसन काउंटी मेट्रो जेल भेज दिया गया। इस संबंध में उसके पति से भी पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन उस पर मामला दर्ज नहीं किया गया है।

पुलिस की पूछताछ में बिशप के पति जेम्स एंडरसन ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनकी पत्नी के पास बंदूक है।

इस गोलीबारी में जीवविज्ञान विभाग के अध्यक्ष पोडिला (52वर्ष ) के अतिरिक्त मारिया रागलैंड डेविस (50 वर्ष) और एड्रिल जॉनसन (52 वर्ष) मारे गए।

घायलों में जोसेफ लीहे (50 वर्ष) और स्टीफन मॉन्टिकोलो (62 वर्ष) की हालत नाजुक है, जबकि लुइस क्रूज-वीरा (40 वर्ष) को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस घटना के बाद रविवार को विश्वविद्यालय में सैकड़ों शिक्षकों, छात्रों और मृतकों व घायलों के दोस्तों ने एक प्रार्थना सभा आयोजित की।

विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डावे विलियम्स ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+