मुद्रास्फीति में जनवरी में 8.56 प्रतिशत की वृद्धि
नई दिल्ली, 15 फरवरी (आईएएनएस)। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की वार्षिक मुद्रास्फीति की दर पिछले माह के 7.31 प्रतिशत से बढ़कर जनवरी में 8.56 प्रतिशत हो गई। मुद्रास्फीति के बढ़ने का प्रमुख कारण खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुई वृद्धि है।
वर्ष 2009 की जनवरी में वार्षिक मुद्रास्फीति दर 4.95 प्रतिशत थी।
वाणिज्य मंत्रालय से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले महीने खाद्य पदार्थो की कीमतों में 17.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। प्राथमिक उत्पादों की कीमतों में जहां 14.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई वहीं विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में 6.55 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
जनवरी में भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च 2010 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई के 6.5 प्रतिशत से बढ़कर 8.5 प्रतिशत होने की भविष्यवाणी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications