ग्रेटर नोएडा में प्रोफेसर पर हमला
ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि आईसी इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर सुनील कुमार (45) शनिवार को जब अपनी कार से कहीं जा रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार तीन व्यक्तियों ने बंदूक की नोंकपर उनकी कार लूट ली।
कुमार के विरोध करने पर उन्होंने गोली चला दी। कुमार को कंधे में गोली लगी। उन्हें स्थानीय शारदा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार अपराधियों ने कुमार का मोबाइल फोन भी छीन लिया। वर्मा ने कहा, "लूट की घटना के बाद जब मोबाइल फोन के स्थान का पता लगाया गया तो पता चला कि वह हौजखास में हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
कासना पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications