पुणे में बैग में रखा था बम : चिदंबरम (लीड-1)
रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा करने के बाद चिदंबरम ने संवाददाताओं से कहा कि शनिवार शाम को जर्मन बेकरी में बम लाने वाले आतंकवादी ने संभवत: खुद को ग्राहक के रूप में पेश किया होगा।
उन्होंने कहा, "जाहिर है कि बम को एक बैग में रखकर यहां छोड़ दिया गया। बंदूकधारी आतंकवादी हमलावरों के विपरीत वह व्यक्ति यहां ग्राहक के रूप में आया होगा।"
बम हमले में करीब 60 लोग घायल हुए हैं।
मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत पर हुआ यह सबसे बड़ा आतंकवादी हमला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications