पुणे विस्फोट पीड़ितों से दूर रहे मीडिया : पुलिस
पुणे, 14 फरवरी (आईएएनएस)। पुणे के पुलिस आयुक्त ने कहा है कि 'राष्ट्रीय हित' में विस्फोट पीड़ितों से मीडिया को दूर रखा जाएगा।
पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मीडिया को किसी भी विस्फोट पीड़ित से बातचीत नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह न केवल उनका अनुरोध है बल्कि यह आधिकारिक निर्देश भी है।
उन्होंने कहा, "मैं अपील और अनुरोध करना चाहता हूं कि मीडियाकर्मी अस्पताल नहीं जाएं जहां घायलों को भर्ती किया गया है। वे घायलों से विस्फोट के बारे में बातचीत न करें।"
सिंह ने कहा, "यह न केवल अनुरोध है बल्कि यह आधिकारिक निर्देश भी है। अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी को भी अस्पताल में प्रवेश की अनुमति न दें। जो कोई इसका उल्लंघन करेगा उसे इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications