पुणे विस्फोट में मरने वालों में भाई-बहन और 3 सहेलियां शामिल
जर्मन बेकरी में हुए शक्तिशाली विस्फोट में नौ लोग मारे गए और कम से कम 57 घायल हो गए।
विशेष पुलिस महानिरीक्षक (कानून एवं व्यवस्था) रश्मि शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि विस्फोट में मारे गए नौ लोगों में से सात की पहचान कर ली गई है।
इनमें कोलकाता के रहने वाले अनिक धर (24)और आनंदी धर (19) भाई-बहन थे। अनिक मुंबई की एक फर्म में काम करता था जबकि उसकी बहन यहां कॉलेज में पढ़ती थी।
इस विस्फोट ने तीन दोस्तों पी. सुंदरी(22), विनीता गदानी (22) और शिल्पा गोयनका (23) को भी मौत की नींद सुला दिया।
सुंदरी का ताल्लुक मुंबई बेंगलुरू, गदानी का मुंबई और गोयनका का कोलकाता से है। सुंदरी और गदानी एक ही कार्यालय में कार्यरत थे। इसके अलावा 40 वर्षीय शंकर की मौत हो गई जो कि बेकरी में ही काम करता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications