आतंकवाद, वार्ता एक साथ संभव नहीं: भाजपा

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने यहां संवाददाताओं को बताया, "जब आतंकवाद भारत के लिए खतरा बन चुका हो, ऐसे में वार्ता न करना भी एक कूटनीतिक विकल्प है।" शनिवार को हुए इस शक्तिशाली विस्फोट में नौ लोग मारे गए थे और 57 घायल हो गए थे। मुंबई पर 26 नवंबर 2008 के आतंकवादी हमले के बाद देश में यह सबसे बड़ी आतंकवादी घटना है।
भारत और पाकिस्तान 25 फरवरी को विदेश सचिव स्तर की वार्ता करने वाले हैं। जेटली ने कहा, "हमने भारत सरकार से अपनी दो घोषणाओं पर पुनर्विचार करने को कहा है, इनमें से पहली पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर जा चुके कश्मीरियों की वापसी तथा दूसरी द्विपक्षीय वार्ता की पेशकश है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications