राठौड़ का हमलावर जमानत पर रिहा
चण्डीगढ़ । चण्डीगढ़ की एक अदालत ने हरियाणा पुलिस के पूर्व प्रमुख और रुचिका गिरहोत्रा मामले में दोषी करार दिए गए एस.पी.एस राठौड़ पर हमला करने वाले उत्सव शर्मा को शुक्रवार को जमानत दे दी।
शर्मा को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत दी गई। कहा जा रहा है कि उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं है। शर्मा ने सोमवार को जिला अदालत के बाहर राठौड़ के चेहरे पर चाकू से तीन बार हमला किया था।
चण्डीगढ़ पुलिस ने जमानत का यह कहकर विरोध किया कि 29 वर्षीय शर्मा समाज विरोधी गतिविधियों में फिर से शामिल हो सकता है। पुलिस का कहना है कि शर्मा खुद को पत्रकार बताकर पिछले एक महीने से राठौड़ का पीछा कर रहा था और मीडिया में आ रही खबरों के जरिए उस पर नजर रख रहा था।
गौरतलब है कि उत्सव शर्मा के पिता एस.के.शर्मा काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) यांत्रिक इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर हैं जबकि उसकी मां इंदिरा मनोविज्ञान की अध्यापक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications