शिवसेना की मान्यता रद्ध करने की मांग

चुना आयोग को लिखे गए पत्र में राणे ने कहा है कि शिवसेना के गैर मराठी मुद्दे पर चलाए जा रहे आंदोलन पूरी तरह असंवैधानिक हैं और कानून व्यवस्था को भंग कर रहे हं। पत्र में राणे ने कहा, मुंबई में शिवसेना द्वारा उठाए गए गैर मराठी का मुद्दा पूरी तरह देश के संविधान के खिलाफ है। इसलिए मैं पार्टी की मान्यता रद्द कर देनी चाहिए।
राणे ने कहा कि संविधान और कानून के कुछ निश्चित नियमों के मुताबिक शिवसेना को राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा हासिल है। शिवसेना को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह गैर मराठी का मुद्दा उठाने के बाद भी क्या राष्ट्रीय अखंडता की विचारधारा रखती है।












Click it and Unblock the Notifications