भारतीय नौसेना के फ्लीट टैंकर का इटली में आगाज
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। इटली के मग्गियानों में एक रंगारंग कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के लिए एक टैंकर बेड़ा लांच किया गया। इस टैंकर का निर्माण वहीं किया गया है।
इसके अलावा इटली के उत्तरी हिस्से में गेनोआ के सेस्त्री पोत कारखाने में एक अन्य टैंकर का निर्माण जारी है।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर पी. वी. एस. सतीश ने शनिवार को बताया कि टैंकर के निर्माण में जहाज निर्माण के अत्याधुनिक और नवीन तरीकों और संकल्पनाओं को इस्तेमाल में लाया गया। दोहरा पेंद विन्यास के कारण यह दुर्घटनावश होने वाले तेल के रिसाव के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है।
जहाज का परीक्षण अप्रैल में शुरू होगा जबकि इसे भारत को साल के आखिर में सौंपा जाएगा। दूसरे टैंकर बेड़े को 2011 में सौंपने का कार्यक्रम है।
भारतीय नौसेना के लिए ये टैंकर बहुत अहम हैं क्योंकि ये अपने युद्धपोतों को गहरे समुद्र में ईंधन उपलब्ध कराते हैं।
इटली में भारत के राजदूत आरिफ एस. खान इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications