महिला प्रोफेसर ने की गोलीबारी, भारतीय प्रोफेसर की मौत (राउंडअप)

वाशिंगटन, 13 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका केअलबामा विश्वविद्यालय में शुक्रवार को एक महिला प्रोफेसर द्वारा की गई गोलीबारी में एक भारतीय प्रोफेसर सहित तीन शिक्षकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि महिला प्रोफेसर ने कार्यकाल बढ़ाए जाने से इंकार किए जाने पर नाराजगी में यह गोलीबारी की।

विश्वविद्यालय की तीसरी मंजिल पर स्थित एक सभा कक्ष में की गई इस गोलीबारी में जीव विज्ञान विभाग के अध्यक्ष गोपी पोडिला और विभाग के अन्य दो प्रोफेसरों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि हॉरवर्ड शिक्षित जीव विज्ञान की प्रोफेसर एमी बिशप को घटना के बाद इमारत के बाहर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफेसर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इसका अर्थ यह होता है कि उन्हें मृत्युदंड की सजा का सामना करना पड़ सकता है।

विश्वविद्यालय के प्रवक्ता रे गार्नर ने अन्य दो मृतकों की पहचान जैव प्रौद्योगिकी की प्रोफेसर मारिया डेविस और मनोविज्ञान के प्रोफेसर एड्रियल जॉनसन के रूप में की है।

घायलों में माइक्रोबायोलॉजी के प्रोफेसर जोसेफ लीही और विभाग के सहायक स्टीफेनी मोंटीसिओलो की हालत शुक्रवार की रात नाजुक थी। जबकि मालीक्यूलर बायोलॉजी के प्रोफेसर क्रूज-वीरा की हालत स्थिर बताई गई है।

प्रशासन ने घटना के पीछे के कारणों को जारी नहीं किया है, लेकिन हंट्सविल टाइम्स ने कहा है कि बिशप संभवत: कार्यकाल बढ़ाए जाने से इंकार कर दिए जाने को लेकर नाराज थीं।

गार्नर ने कहा कि यह घटना शुक्रवार शाम चार बजे से ठीक पहले की है। विश्वविद्यालय को 19 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया गया है।

अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि बिशप को शेल्बी सेंटर ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के बाहर बगैर किसी रुकावट के घटना के लगभग 10 मिनट बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

समाचार पत्र 'हंट्सविले टाइम्स' के मुताबिक एमी बिशप को शुक्रवार को यह पता चला था कि उसका कार्यकाल नहीं बढ़ाया जा रहा है।

अखबार का कहना है कि एमी ने कार्यकाल बढ़ाने का आवेदन किया था परंतु इसे स्वीकार नहीं किया गया। उसके पति का नाम जिम एंडरसन बताया गया है।

हंट्सविले पुलिस के प्रमुख हेनरी रिएस इस आशंका से इंकार नहीं किया गया है कि घटना में एक से अधिक लोग शामिल हैं। आरोपी के पास कोई हथियार बरामद नहीं किया गया और पूछताछ की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+