लोकसभा में आडवाणी और राजनाथ की सीटें बदलेंगी
गत वर्ष 18 दिसम्बर को आडवाणी ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके स्थान पर पार्टी ने सुषमा स्वराज को विपक्ष का नेता बनाया। सुषमा इससे पहले लोकसभा में भाजपा की उपनेता थी।
लोकसभा में सीटों की नई व्यवस्था 22 फरवरी से प्रभावी होगी।
लोकसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "भाजपा नेताओं की सीटों में तब्दीलियां हुई हैं। नेता प्रतिपक्ष के बदले जाने के कारण ऐसा हो रहा है।"
बहरहाल, सूत्रों का कहना है कि आडवाणी पहली पंक्ति में ही बैठेंगे लेकिन अब तक पहली पंक्ति पर बैठे रहने वाले राजनाथ सिंह को दूसरी पंक्ति में बैठना पड़ेगा। क्योंकि गोपीनाथ मुंडे को उपनेता बनाया गया है और इस लिहाज से वह पहली पंक्ति में बैठेंगे। मुंडे अभी तक दूसरी पंक्ति में बैठते थे।
संसद के पूर्ववर्ती शीतकालीन सत्र में भाजपा के निष्कासित नेता जसवंत सिंह को अपनी पहली पंक्ति की सीट गवांनी पड़ी थी। उन्हें तीसरी पंक्ति में बैठने के लिए सीट मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications