उद्योग में 3 पाली व्यवस्था कायम करेगी पंजाब सरकार
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने शनिवार को राज्य के उद्योग सचिव से कहा कि वह तमिलनाडु माडल का अध्ययन करें और पंजाब में उसी तरह की एक योजना तैयार करने पर काम करें।
बादल ने उद्योग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पंजाब के कपड़ा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ लुधियाना में एक संयुक्त बैठक के दौरान कहा, "बेरोजगारी राज्य की एक बड़ी समस्या है। इसके कारण विभिन्न सामाजिक और आर्थिक समस्याएं पैदा हो रही हैं। सभी अवरोधों को दूर कर इससे प्रभावी तरीके से निपटा जाना चाहिए। हमारा मकसद पंजाब को देश का शीर्ष औद्योगिक राज्य बनाना है।"
बादल ने कहा कि पंजाब में कुशल श्रमिकों की अपार संभावना है और राज्य सरकार व औद्योगिक समुदाय को बेरोजगारी की समस्या दूर करने के लिए मिल कर काम करना चाहिए। इसके लिए युवकों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित किया जाना चाहिए और उन्हें उद्योगों व अन्य उद्यमों में रोजगार दिया जाना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications