झारखंड 5 बारूदी सुरंग और नक्सली शिविर नष्ट
झारखंड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच. देशमुख ने शनिवार को आईएएनएस को बताया, "बीते 10 दिनों में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में छह जगहों पर पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। पुलिस ने पांच बारूदी सुरंगों का पता लगाया और हथियार सहित एक नक्सली प्रशिक्षण शिविर और बंकर को नष्ट कर दिया।"
पिछले हफ्ते पश्चिमी सिंहभूम में एक नक्सली शिविर और रांची में एक बंकर को नष्ट किया गया था।
अभियान के तहत पुलिस द्वारा बरामद किए गए बारूदी सुरंगों का वजन 10 से 20 किलोग्राम के बीच था। इसके साथ ही एक एके-47 राइफल, सात पिस्टल और 10 देशी रिवाल्वर, सैकड़ों कारतूस, तीन मोबाइल सेट के साथ आठ सिम कार्ड बरामद किए गए।
देशमुख ने बताया, "खुफिया जानकारी के आधार पर राज्य के कुछ भागों में कार्रवाई की गई।"
किसी और अभियान की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "खुफिया जानकारी के अधार पर कार्रवाई जारी रहेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications