रबी की अच्छी फसल से नीचे आएगी महंगाई : मंत्री
नई दिल्ली, 13 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री के.वी.थामस ने शनिवार को कहा कि रबी की अच्छी फसल से जरूरी उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।
थामस ने आईएएनएस को बताया, "आगामी रबी के मौसम में अच्छी फसल होगी। प्रमुख फसलों की पैदावार के ताजा आंकड़ों ने संकेत किया है कि रबी के मौसम में अच्छी उपज होगी।"
थामस ने कहा कि जलवायु की वर्तमान स्थिति भी देश में बेहतर कृषि उपज के लिए लाभकारी है। इन कारकों से सरकार को कीमत पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।
ज्ञात हो कि पिछले मानसून के दौरान कम बारिश के कारण खरीफ की फसलों की पैदावार पर विपरीत प्रभाव पड़ा था। चावल, मक्का और गóो की पैदावार प्रभावित हुई थी।
कृषि मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी प्रमुख फसलों की पैदावार के दूसरे अग्रिम आंकड़ों के अनुसार, "रबी 2009-10 के दौरान अनाज के उत्पादन में पिछले रबी के मौसम की तुलना में वृद्धि की उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications