मप्र के जनसंपर्क मंत्री सड़क हादसे में घायल
भोपाल 12 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा देवास जिले के बांगर गाव के करीब शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए इंदौर के सीएचएल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शर्मा महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार की सुबह कार से उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने जा रहे थे तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी कार जा टकराई। इस हादसे में शर्मा के अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों में उनका चालक भी शामिल है। सभी को उपचार के लिए इंदौर के सीएचएल अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका उपचार जारी हैं।
इंदौर के कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शर्मा सहित सभी घायलों का उपचार जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications