आस्ट्रेलिया में पैसों के झगड़े में 2 भारतीय भाइयों की मौत (लीड-1)
'पर्थ नाओ' ने खबर दी है कि इंस्पेक्टर डेविड ब्राइसन ने कहा कि शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति पर्थ के पूर्व में स्थित मोर्ले इलाके के सेंट जॉन एंबुलेंस डिपो पहुंचा और एक अन्य घायल व्यक्ति के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया, "पुलिस के हरकत में आने पर उन्हें सड़क के किनारे से उसके 19 वर्षीय भाई का शव मिला। सेंट जॉन एंबुलेंस जाने वाले युवक को रॉयर पर्थ हॉस्पिटल ले जाया गया जहां सुबह उसने दम तोड़ दिया।"
आस्ट्रेलियन समाचार एजेंसी एपीपी ने कहा कि ब्राइसन ने कहा, "इन हत्याओं के सिलसिले में 22 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ जारी है।प्रारंभिक जांच से पता चला कि पैसे के झगड़े में दोनों की मौत हुई।"
ब्राइसन ने कहा कि गिरफ्तार किए गए युवक से पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जाएगी।
पुलिस विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें संदेह है कि झगड़े में शामिल तीनों लोग नागरिक भारतीय थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications