दलाई लामा से मिलेंगे ओबामा, चीन ने जताया ऐतराज (लीड-1)

वाशिंगटन/बीजिंग, 12 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की अगले सप्ताह से शुरू हो रही अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति बराक ओबामा व्हाइट हाउस में उनसे मुलाकात करेंगे। इस पर चीन ने ऐतरात जताते हुए प्रस्तावित मुलाकात के इस कार्यक्रम को रद्द किए जाने का आग्रह किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा झाओक्सू ने शुक्रवार को कहा, "चीन औपचारिक रूप से दलाई लामा की अमेरिका यात्रा और अमेरिकी नेताओं से उनकी मुलाकात का विरोध करेगा।"

मा ने कहा, "हम अमेरिकी सरकार से आग्रह करते हैं कि वह तिब्बत से जुड़े मुद्दों की उच्च संवेदनशीलता को समझे और तिब्बत को चीन के हिस्से के रूप में मान्यता देने की अपनी प्रतिबद्धता का सम्मान करे।"

इससे पहले गुरुवार को अमेरिकी सरकार ने ऐलान किया कि राष्ट्रपति ओबामा आगामी 18 फरवरी को तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से व्हाइट हाउस में मुलाकात करेंगे। दलाई लामा की 10 दिवसीय अमेरिकी यात्रा 17 फरवरी से आरंभ हो रही है।

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा, "दलाई लामा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित एक धार्मिक नेता और तिब्बती अधिकारों के प्रवक्ता हैं। राष्ट्रपति उनके साथ रचनात्मक बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।"

बीते साल ओबामा ने अपने दौर से ठीक पहले दलाई लामा से मिलने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था। गिब्स से इस बात से इंकार किया कि इस मुलाकात से अमेरिका-चीन संबंधों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

उधर, तिब्बत की निर्वासित सरकार ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और धर्मगुरु दलाई लामा के बीच प्रस्तावित मुलाकात से तिब्बत के बारे अमेरिकी चिंता जाहिर होती है।

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित दलाई लामा के कार्यालय में सयुंक्त सचिव तेंजिन तकल्हा ने आईएएनएस को बताया, "हम इसे तिब्बत के लिए अमेरिकियों की चिंता के रूप में देख रहे हैं।"

तिब्बती सरकार के प्रवक्ता थ्यूब्तेन सैम्फेल ने कहा कि दलाई लामा और ओबामा के बीच प्रस्तावित मुलाकात में कुछ भी असामान्य या गलत नहीं है।

सैम्फेल ने कहा, "पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज एच. डब्ल्यू. बुश (1991) के बाद दलाई लामा अमेरिका के सभी राष्ट्रपति से मिल चुके हैं। उन्होंने बिल क्लिंटन और जॉर्ज बुश से कई बार मुलाकात की। इस मुलाकात में भी कुछ असामान्य नहीं है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+