पैसों के झगड़े में 2 भारतीयों की मौत
इंस्पेक्टर डेविड ब्राइसन ने कहा कि दोनों व्यक्तियों की मौत पैसे को लेकर हुए झगड़े में हुई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार सुबह लगभग चार बजे गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति पर्थ के पूर्व में स्थित मोर्ले इलाके के एक अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा मोर्ले में ही घायल अवस्था में मिला था।
आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी ने ब्राइसन के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। ब्राइसन ने कहा, "प्रारंभिक जांच से पता चला कि पैसे के झगड़े में दोनों की मौत हुई।" पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और 20 वर्षीय एक भारतीय नागरिक से पूछताछ कर रही है।
पुलिस विभाग की एक प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें संदेह है कि झगड़े में मारे गए दोनों नागरिक भारतीय थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications