बाला साहेब और उद्धव ने मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला : शाहरुख

नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इस बात से बेहद निराश हैं कि शिव सेना अध्यक्ष बाल ठाकरे और उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने उनकी बातों को गलत अर्थो में लिया, जिसके चलते उनकी फिल्म 'माई नेम इज खान' के प्रदर्शन को लेकर बवाल मचा है।

शाहरुख ने सामाजिक नेटवर्किं ग साइट ट्विटर पर लिखा है, "यह विस्मयकारी है, बाला साहेब और उद्धव ने मेरे शब्दों का गलत अर्थ निकाला। शिव सेना कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया देखकर मुझे ऐसा लगा। मेरी फिल्म 'माई नेम इज खान' में विश्व शांति का संदेश है लेकिन यह विडम्बना ही है कि इसे लेकर इतना आक्रोश फैल गया है और हिंसा हो रही है।"

उन्होंने कहा, "जो शिव सेना की विचारधारा है वह मेरी नहीं हो सकती लेकिन जहां तक मेरी देशभक्ति का सवाल है, उसे लेकर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।"

शहरुख ने उम्मीद जताई कि उनके इस ट्विटर संदेश से भ्रम की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। "मैं उम्मीद करता हूं कि महानगर में शांति बहाल हो। कोई नहीं चाहता कि मुंबईकरों या फिर उनकी संपत्ति को नुकसान पहुंचे। यह मेरी तरफ से कोई स्पष्टीकरण नहीं है बल्कि मैं सिर्फ सच्चाई बता रहा हूं।"

शाहरुख अपने सहयोगी कलाकार काजोल और निर्देशक करन जौहर के साथ माई नेम इज खान के प्रोमोशन के सिलसिले में फिलहाल बर्लिन में हैं।

उल्लेखनीय है कि शाहरुख अभिनीत यह फिल्म शुक्रवार को प्रदर्शित होगी। शाहरुख द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को शामिल किए जाने की वकालत करने के बाद वह शिव सेना के निशाने पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+