बीएसएफ ने माना जवान की गोली से हुई किशोर की मौत
श्रीनगर। बीएसएफ ने बुधवार को स्वीकार किया है कि उसके एक जवान की गोली से ही पिछले शुक्रवार को 16 वर्षीय युवक जाहिद फारुक की मौत हुई थी।
बीएसएफ के विशेष महानिदेशक पी.पी.एस. संधु ने कहा, "प्रथम दृष्टया पता चला कि निशात इलाके में फारुक की मौत 68 बटालियंस के जवान लखविंदर सिंह द्वारा गोली चलाए जाने की वजह से हुई थी।"
श्रीनगर में संधु ने कहा कि पूछताछ के लिए जवान को पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि फारुक की मौत एके-47 राइफल से निकली गोली से हुई थी।
गोली चलाने वाला बीएसएफ का जवान गुलमर्ग सेक्टर स्थित चौकी में तैनात था। जिस दिन फारुक की गोली लगने से मौत हुई थी, उस दिन जवान चिकित्सकीय जांच के लिए निशात जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।













Click it and Unblock the Notifications