आसियान में बड़ी भूमिका चाहता है इंडोनेशिया
दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के 10 सदस्यीय संगठन 'आसियान' की अध्यक्षता इंडोनेशिया वर्ष 2013 में हासिल करेगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार को राजदूतों के सम्मेलन के समापन भाषण में मार्टी ने कहा, "आसियान में हमारा योगदान केवल बरकरार नहीं रहना चाहिए वरन देश के आर्थिक फायदे के लिए बढ़ना चाहिए।"
मार्टी ने कहा कि इंडोनेशिया को मित्र देशों के साथ नजदीकी राजनीतिक संबंधों को आर्थिक सहयोग में बदलना चाहिए, इससे दोनों पक्षों को फायदा होगा।
उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी ने महत्वपूर्ण पाठ सिखाया कि केवल परंपरागत बाजारों पर ही निर्भर नहीं रहना चाहिए।
राजदूतों के सम्मेलन में पूरी दुनिया में इंडोनेशिया के 119 दूतावासों से करीब 200 राजनयिकों ने हिस्सा लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications