उमर अब्दुल्ला की कार में लगी आग, बाल-बाल बचे
उमर के निजी सचिव देवेन्द्र राणा ने बताया कि मंगलवार रात उमर एक वैवाहिक कार्यक्रम में शरीक होने के बाद जब घर लौट रहे थे तो जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर उनकी कार के ईंजन में आग लग गई और वह धू-धू कर जल उठी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठीक हैं। उन्होंने बैठकों में भी हिस्सा लिया। चिंता की कोई बात नहीं है।
उमर और उनके ड्राइवर कार से सुरक्षित निकलने में सफल रहे और उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। बाद में अपने काफिले की एक दूसरी गाड़ी में सवार होकर वह घर पहुंचे। बहरहाल, इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
उमर कांग्रेस सांसद लाल सिंह की बेटी की शादी में सम्मिलित होने गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications