डीएमके के साथ संबंध मजबूत : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने आईएएनएस को बताया, "हमारा गठबंधन (डीएमके के साथ) मजबूत है। गठबंधन जारी रहेगा और दोनों पार्टियों के बीच कोई गलतफहमी नहीं है।"
उन्होंने जोर दिया कि डीएमके संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन का हिस्सा है।
एआईएडीएमके की नेता जे. जयललिता ने एक साक्षात्कार में यह कहा था कि तमिलनाडु के लोग डीएमके और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा लिए जाने वाले किसी फैसले को लेकर बहुत अधीर हैं। इसके बाद ही कांग्रेस और डीएमके गठबंधन के भविष्य के बारे में अटकलें लगनी शुरू हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications