पटना में कोचिंग संस्थानों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जारी
पटना में बुधवार को बाजार समिति, नाला रोड, खजांची रोड इलाके में छात्र बैनर, पोस्टर आदि लेकर एकत्रित हुए और नारेबाजी की। इस दौरान छात्रों ने एक कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ भी की।
उधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक के नेतृत्व में पुलिस ने उन इलाकों में गश्त किया जहां मंगलवार को छात्रों ने काफी हंगामा मचाया था। छात्रों के प्रदर्शनों को देखते हुए बुधवार को भी पटना के कई इलाकों में व्यावसायिक प्रतिष्ठन बंद रहे।
उल्लेखनीय है कि कोचिंग संस्थानों की कथित मनमानी के खिलाफ सोमवार से ही छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदर्शनकारी छात्रों पर गोली चलने से सचिन शर्मा नाम के छात्र की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications