दिल्ली में फिर बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को भी बारिश हो सकती है। सोमवार रात को हुई बारिश की वजह से दिल्ली और आसपास के इलाकों में सर्द हवा चल रही है।
मौसम विभाग के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में सोमवार को बारिश हुई। बुधवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications