आर्थिक वृद्धि दर 7.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद : आनंद शर्मा
यहां दूसरे भारत अरब निवेश सम्मेलन में शर्मा ने कहा, "उम्मीद है कि इस वर्ष हमारी वृद्धि दर करीब 7.5 प्रतिशत रहेगी। हमारी सरकार विकास को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।"
देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के केंद्रीय सांख्यिकी संगठन (सीएसओ) द्वारा जारी अग्रिम अनुमानों के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष में हासिल 6.7 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर के विपरीत, कृषि क्षेत्र के उत्पादन में 0.2 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद वर्तमान वित्तीय वर्ष में 7.2 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि का अनुमान है।
शर्मा ने कहा कि अरब देशों के साथ मौजूदा 114 अरब डॉलर के वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को भारत दोगुना करना चाहता है।
उन्होंने कहा, "हमने वर्ष 2014 तक अरब देशों के साथ व्यापार दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications