भारी विस्फोट से दहला अमेरिकी विद्युत संयंत्र
वाशिंगटन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के उत्तर पूर्वी राज्य, कनेक्टिकट में रविवार को हुए एक भारी विस्फोट से एक विद्युत संयंत्र दहल उठा।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिडलटाउन कस्बे में इस विस्फोट के बाद दर्जनों एंबुलेंस और आग बुझाने की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।
विस्फोट के कारणों के बारे में तथा हताहतों के बारे में कोई जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications