उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना में 18 की मौत
सीतापुर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में सोमवार देर शाम एक ट्रैक्टर ट्राली के पानी भरे एक गहरी खाई में गिर जाने से 10 बच्चों सहित कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में 14 अन्य लोग घायल भी हुए हैं। दुर्घटना राजधानी लखनऊ से करीब 80 किलोमीटर दूर सीतापुर जिले के पिसावन शहर में हुई।
जिले के पुलिस प्रमुख अमिताभ यश ने आईएएनएस को बताया, "यह दुर्घटना ट्रैक्टर ट्राली के चालक द्वारा एक वाहन को ओवरटेल करने के दौरान हुई। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली चालक नियंत्रण खो दिया और वाहन गहरी खाई में गिर गया।"
मुख्य सर्किल अधिकारी एम. पी. सिंह ने कहा कि 18 लोगों की मौत हुई है जिसमें 10 बच्चे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications