इंदौर में पुलिस मुठभेड़ में डकैत ढेर
इंदौर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। इंदौर में रविवार रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह बैंक डकैतियों का आरोपी मनोज सिंह मारा गया। वह पिछले साल न्यायालय में पेशी के दौरान पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भंवरकुआं थाने के प्रतीक्षा ढाबे के करीब अपराधियों के होने का सुराग लगने पर उनकी घेराबंदी की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के साथ पुलिस बल के घेराबंदी करते ही अपराधियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। दोनों ओर की गोलीबारी में इनामी मनोज सिंह मारा गया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल हो गया।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी श्रीनिवास राव ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि मनोज सिंह छह बैंक डकैतियों का आरोपी था।
मिली जानकारी के अनुसार मनोज सिंह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था और इंजीनियरिंग की पढाई करने के लिए इंदौर आया था मगर वह अपराध के रास्ते पर चल पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications