शिक्षिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद जिंदा जलाया
जानकारी के अनुसार बड़वानी की रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती झाबुआ के एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। गुरुवार शाम जब वह बड़वानी लौटी तो उसे बस स्टैंड पर शिवसेना का एक नेता अमित दूबे मिला और उसने उक्त युवती को घर छोड़ने की बात कही। युवती को वह घर छोड़ने की बजाय अन्य स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस अधीक्षक आर. एस. मीणा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, "अमित ने उसे दो दिन तक कथित तौर पर बंधक बनाए रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। रविवार को युवती मौका पाकर भागने लगी तो अमित ने युवती पर किरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications