पाकिस्तान की योजना आक्रामक नहीं : गिलानी

चीन निर्मित युद्ध पोत पीएनएस शमशीर के सेना में शामिल किए जाने के अवसर पर गिलानी ने यहां कहा, "हमारी रणनीतिक और पारंपरिक क्षमताओं का लक्ष्य उचित रक्षा जरूरतों को पूरा करना और शांति को बढ़ावा देना है। इसके लिए हम अपनी सेना को उसी अनुरूप सुसज्जित करेंगे, भले ही हमारे सामने आर्थिक कठिनाइयां हों।"

समाचार एजेंसी ऑनलाइन ने गिलानी के हवाले से कहा है, "मुझे भरोसा है कि मातृभूमि की रक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए संसाधनों के बखूबी इस्तेमाल तथा स्थिरता और सुरक्षा के प्रति अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं को पूरा करने का सैनिकों के पास कौशल और आत्मविश्वास दोनों है।"

गिलानी ने पाकिस्तानी नौसेना के प्रयासों की सराहना की कि वह न केवल अपने हिस्से के अरब सागर की रक्षा कर रही है, बल्कि अफ्रीकी तट के आगे के क्षेत्र की भी निगरानी कर रही है, जहां से वैश्विक अर्थव्यवस्था के आवागमन का रास्ता गुजरता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+