कश्मीर में हिमस्खलन, 6 सैनिकों की मौत, 12 घायल (लीड-3)
श्रीनगर, 8 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामुला जिले के ऊंचाई वाले इलाके में सोमवार को एक सैनिक प्रशिक्षण शिविर के जबर्दस्त हिमस्खलन की चपेट में आने से कम से कम छह सैनिकों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए।
रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "खिलनमर्ग पहाड़ियों पर हुए भीषण हिमस्खल की चपेट में एक सैन्य प्रशिक्षण शिविर आ गया। इस घटना में घायल 12 जवानों को अस्पताल ले जाया गया है। करीब 40-50 सैनिक अभी तक मलबे में फंसे हुए हैं।"
इलाके में बढ़े पैमाने पर बचाव और राहत कार्य जारी है। हिमस्खलन के समय शिविर में करीब 300 सैनिक मौजूद थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबे से अब तक छह शव बरामद किये जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications