चण्डीगढ़ अदालत के बाहर युवक ने राठौड़ को चाकू मारा (लीड-2)

चण्डीगढ़, 8 फरवरी (आईएएनएस)। रुचिका गिरहोत्रा छेड़खानी मामले में दोषी करार हरियाणा के पूर्व पुलिस प्रमुख एस.पी.एस. राठौड़ पर चण्डीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित जिला अदालत से बाहर निकलते समय एक युवक ने चाकू से हमला किया।

युवक को पुलिसकर्मियों और राठौड़ के साथ जुड़े वकीलों ने मौके पर ही पकड़ लिया।

राठौड़ का दाहिना गाल कट गया और उसके चेहरे से खून बहने लगा। कुछ वकील उसे तुरंत इलाज के लिए ले गए।

रुचिका मामले में दोषी ठहराए जाने के खिलाफ राठौड़ की अपील पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार से बंद कमरे में सुनवाई शुरू हो गई। सुनवाई के दौरान मीडिया और मुकदमे से ताल्लुक न रखने वाले लोगों को अदालत से बाहर भेज दिया गया।

अदालत दो मामलों में सुनवाई कर रही है। इनमें से एक मामला हरियाणा के पूर्व पुलिस प्रमुख एस.पी.एस. राठौर को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत द्वारा सजा दिए जाने पर राठौर द्वारा दायर अपील से संबंधित है। दूसरा मामला सीबीआई द्वारा राठौर की सजा छह महीने से बढ़ाकर दो साल के कठोर कारावास में बदलने के लिए की गई अपील से संबंधित है।

सीबीआई की विशेष अदालत ने रुचिका के साथ 12 अगस्त 1990 को हुए दुर्व्यवहार के मामले में राठौर को गत 21 दिसम्बर को दोषी करार दिया था।

राठौर को छह महीने की कठोर कैद और 1,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई थी। इस सजा के तुरंत बाद ही राठौर को जमानत मिल गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+