केरल के दौरे पर जाएंगे भागवत
तिरूवनंतपुरम, 8 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के सरसंघचालक मोहन भागवत 24 से 25 फरवरी तक केरल के अपने पहले दौरे पर जाने वाले हैं।
संघ के एक कार्यकर्ता पी. गोपालन कुट्टी ने आईएएनएस को बताया कि भागवत कोल्लम और तिरूवनंतपुरम का दौरा करेंगे।
कुट्टी ने बताया, "मुख्य आयोजन कोल्लम में 24 फरवरी को होगा जिसमें वह राज्य के संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यभर के एक लाख सदस्य के हिस्सा लेंगे ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications