नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की (लीड-1)
रेलवे के एक मजदूर ठेकेदार सुक्रू ओराम को नक्सलियों ने शनिवार रात कुमाकेला गांव स्थित उसके घर से अगवा कर लिया था। रविवार को चम्पाझारन इलाके से उनका शव बरामद किया गया।
बनाई के उपमंडलीय पुलिस अधिकारी सुर्दशन सेठी ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने सुक्रू ओराम को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी।"
ओराम का शव बरामद होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-23 को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने ओराम परिवार के लिए पर्याप्त मुआवजे और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुअल ओराम ने कहा कि हमने ओराम के परिवार के लिए पांच लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।
बनाई इलाके में गत 10 दिनों में नक्सली तीन लोगों की हत्या कर चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications