12 नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगी सोनिया गांधी

Sonia Gandhi
लखनऊ। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री ममता बनर्जी रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 12 नई रेलगाड़ियों को हरी झ्झंडी दिखाएंगी।

उत्तर प्रदेश की कांग्रेस इकाई के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि सोनिया और ममता रविवार दोपहर 12.30 बजे कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस सहित 12 नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाएंगी। साथ ही वे साथ सात रेलगाड़ियों का मार्ग विस्तार करेंगी।

सभी ट्रेनें यूपी से गुजरेंगी

प्रवक्ता ने बताया कि कानपुर के सांसद और केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल और रेल राज्य मंत्री केएच मुनियप्पा भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।

प्रवक्ता के मुताबिक सभी रेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश से होकर गुजरेंगी। जिन नई रेलगाड़ियों को हरी झ्झंडी दिखाई जानी है उसमें कानपुर-नयी दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, लखनऊ-नयी दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, इलाहाबाद-नयी दिल्ली दूरंतो, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, वाराणसी-जम्मू तवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस प्रमुख हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+