नालंदा में अंतर्राष्ट्रीय बौद्घ धर्म सम्मेलन प्रारंभ
पटना, 6 फरवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थलों में शुमार बिहार के नालंदा में शनिवार को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बैाद्घ धर्म सम्मेलन प्रारंभ हो गया। इस सम्मेलन में 16 देशों के करीब 150 प्रतिनिधियों सहित 350 लोग भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन करते हुए राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार में पहली बार आयोजित होने वाले इस सम्मेलन से यहां पर्यटकों की संख्या में वृद्घि होगी। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन बिहार में पर्यटन उद्योग को नया आयाम देगा।
उन्होंने बताया कि राज्य में पर्यटकों के लिए विकसित की गई आधारभूत संरचना की जानकारी भी इस सम्मेलन में दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भारत में खासकर बिहार में बौद्ध स्थलों का भरमार है और इन्हें विकसित कर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है और हाल ही में इसी उद्देश्य के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा, गया तथा वैशाली में प्रवास किया तथा समस्याओं को नजदीक से जाना था।
उल्लेखनीय है कि पटना से 110 किलोमीटर दूर नालंदा स्थित नसांग मेमोरियल हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में भगवान बुद्घ से संबंधित एक प्रदर्शनी भी लगायी गई है जिसमें भगवान बुद्घ के कायरें ओर उनके जीवन को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications