महंगाई पर कांग्रेस की चिंता बढ़ी

भारत में आसमान छूती महंगाई का मुद्दा सत्ताधारी कांग्रेस के लिए बेचैनी का सबब बनता नज़र आ रहा है और पार्टी इसे लेकर अब गंभीर होती दिखाई दे रही है.

दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की कार्यसमिति की बैठक होनी है. जानकारों का मानना है कि महंगाई का मुद्दा बैठक में प्रमुखता से छाया रहेगा.

पार्टी और सत्तारूढ़ यूपीए गठबंधन की अध्यक्ष सोनिया गांधी पहले ही कह चुकी हैं कि महंगाई एक गंभीर चिंता का विषय है.

पिछले कुछ समय से वस्तुओं के तेज़ी से बढ़ते दामों ने जहाँ लोगों में सरकार के प्रति नाराज़गी पैदा की है वहीं विपक्ष को भी सरकार को घेरने का एक मुद्दा मिला है.

स्थिति यह तक रही है कि घटक दलों और कांग्रेस के कुछ नेता महंगाई को नियंत्रित न कर पाने का पिटारा एक दूसरे के सिर रखते भी पाए गए.

ऐसे में कांग्रेस के लिए महंगाई का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय बनता नज़र आ रहा है. हालांकि आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि कार्यसमिति की बैठक में किन बातों पर चर्चा होनी है पर जानकार महंगाई को चर्चा का केंद्र बिंद मानकर चल रहे हैं.

कार्यसमिति की बैठक ऐसे समय में हो रही है जब शनिवार को प्रधानमंत्री ने महंगाई की समस्या से निपटने की दिशा में राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक बैठक बुलाई है.

जानकार मानते हैं कि कार्यसमिति की बैठक प्रधानमंत्री की इस बैठक से पहले महंगाई पर पार्टी और केंद्र सरकार के रुख़ को साफ़ करना चाहेगी और इसे लेकर भावी रणनीति पर चर्चा कर सकती है.

वैसे इसी महीने के आखिर में केंद्र सरकार की ओर से बजट भी पेश किया जाना है और बजट से पहले महंगाई का मुद्दा देशभर में आम लोगों को प्रभावित करता नज़र आ रहा है.

जहाँ पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार की बैठक संभालेंगी वहीं युवा नेता और महासचिव राहुल गांधी अपनी मुंबई यात्रा के कारण शायद कार्यसमिति की बैठक में अनुपस्थित रहें.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+