ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र से लैस होंगे भारतीय लड़ाकू विमान
इरकुट कॉरपोरेशन, भारतीय वायुसेना के लिए सू-30एमकेआई बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमानों के उत्पादन में एक प्रमुख ठेकेदार है। इसकी रूस के हथियार निर्यात में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
व्लादिमीर सौटोव ने गुरुवार को कहा, "आधुनिकीकरण कार्यक्रम में लगभग 100 सू-30एमकेआई लड़ाकू विमानों को फिर से सुसज्जित किया जाना शामिल है। ये लड़ाकू विमान फिलहाल वायु सेना की सेवा में हैं।"
व्लादिमीर सौटोव ने कहा, "आधुनिकीकरण का यह काम रोसोबोरोनेक्सपोर्ट, सुखोई डिजाइन ब्यूरो और एनपीओ माशिनोस्ट्रोयेनिया द्वारा किया जा रहा है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो हम 2012 तक अपने अन्य विदेशी साझेदारों को भी आधुनिकीकृत सू-30एमकेआई लड़ाकू विमान दे सकते हैं।"
ज्ञात हो कि ब्रह्मोस प्रक्षेपास्त्र की मारक क्षमता 290 किलोमीटर तक है और यह 300 किलोग्राम तक के वजन वाला कोई पारंपरिक बम लेकर जा सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications