इंदौर में चिकित्सक-कम्पाउंडर हत्याकांड में कोई सुराग नहीं
इस दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है।
गुरुवार की रात दंत चिकित्सक वर्षा वर्मा और उनके कम्पाउंडर राम मौर्य की क्लीनिक में ही चाकू घोंपकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
डॉ. वर्मा का लसूड़िया थाना क्षेत्र में स्कीम नंबर 78 में क्लीनिक है। वह गुरुवार की शाम को रोज की तरह वहां पहुंची और क्लीनिक के भीतर ही उनकी हत्या कर दी गई।
इंदौर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. श्रीनिवास राव के अनुसार अब तक पुलिस को हत्यारों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। हत्या की वजह का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications