दिल्ली में पोलियो के दोनों विषाणुओं को रोकने वाली दवा
यह दवा राष्ट्रीय पोलियो अभियान उन्मूलन अभियान के नए चरण के तहत 9 जनवरी को भारत में उपलब्ध हुई।
पल्स पोलियो कार्यक्रम में विशेष कार्य अधिकारी सीएम कानेजू ने आईएएनएस को बताया, "रविवार को 5 साल से उम्र के बच्चों को द्विसंयोजक पोलियो खुराक (बीओपीवी) पिलाई जाएगी। यह पोलियो के पी1 और पी3 दोनों विषाणुओं फैलने से रोकने में मददगार होगी। "
पी3 की तुलना में पी1 ज्यादा संक्रामक है। दोनों विषाणु भारत में खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार में सक्रिय हैं। पिछले साल दिल्ली में चार बच्चों में पोलियो के लक्षण सामने आए थे जिसमें तीन में पी1 और एक में पी3 के विषाणु थे।
कानेजू ने बताया, "दिल्ली में रहने के लिए काफी लोग दूसरे राज्यों से आते हैं। इसके अलावा राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के जिलों से विषाणु के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है।"
साल 2009 में पोलियो के 721 मामले सामने आए थे, जिसमें 641 पी1 के और 79 पी3 के थे। एक मामले में दोनों विषाणु एक ही मरीज में मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश में पिछले साल पोलियो के 571 और बिहार में 114 मामले सामने आए।
पोलियो विषाणु के रूप पी1, पी2 और पी3 होते हैं। पी2 का 1999 में उन्मूलन कर दिया था जबकि पी1 और पी3 अभी सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications