लड़की के साथ दुर्व्यवहार के आरोप में 2 पुलिसकर्मी निलंबित
पुलिस के अनुसार पटना के दरियापुर की रहने वाली एक लड़की अपने चाचा के साथ बुधवार को कहीं जा रही थी। इस दौरान पीरबहोर थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल से गश्त लगा रहे पुलिस के दो जवानों शांतनु और सुरेन्द्र ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने लड़की के चाचा के साथ मारपीट भी की।
इधर, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत विनायक ने गुरुवार को बताया, " इस मामले में गुरुवार को पीरबहोर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई तथा पीड़िता से दोनों पुलिसकर्मियों की पहचान भी करवा ली गई है।"
उन्होंने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच का जिम्मा नगर पुलिस उपाधीक्षक शीला ईरानी को सौंपा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications