मुलायम से मतभेद नहीं: अमर सिंह

अमर सिंह ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुलायम सिंह के साथ मेरे रिश्ते विश्वास, भरोसे और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। मेरे उनसे कोई मतभेद नहीं हैं। उनसे और उनके परिवार के साथ मेरे रिश्ते बने रहेंगे। अखिलेश मेरे भतीजे थे और हैं।"
मुलायम को दोषी नहीं मानते
उन्होंने अपने निष्कासन के लिए मुलायम को दोषी नहीं ठहराया। अमर सिंह ने कहा, "मुझे निष्कासित करने के लिए अमर को गुमराह किया गया।" सपा के पूर्व महासचिव ने कहा कि जब उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पार्टी से अवकाश चाहा तथा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया, तो उसके पीछे कोई राजनीति नहीं थी।
उन्होंने कहा कि मेरे इस्तीफे के पीछे कोई राजनीति नहीं थी। उन्होंने कहा कि कोई भी विशेषज्ञ बता सकता है कि गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद उन्हें थका देने वाले राजनीतिक जीवन से एक साल का अवकाश चाहिए था। अमर सिंह के साथ उनकी भरोसेमंद सांसद जया प्रदा को भी पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण निष्कासित किया गया है। संवाददाता सम्मेलन में जया प्रदा भी मौजूद थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications