पेट्रोल 3, डीजल 4 और रसोई गैस की कीमत 100 रुपये बढ़ाने का सुझाव (लीड-1)
अर्थशास्त्री किरीट पारिख की अध्यक्षता वाली समिति ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन से चार रुपये प्रति लीटर, किरोसिन की कीमत में छह रुपये प्रति लीटर और रसोई गैस की कीमत 100 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाने का सुझाव दिया है।
पारिख ने कहा, "वर्तमान कीमत नीति को जारी रखने का कोई रास्ता नहीं दिखता। चालू वित्त वर्ष में तेल विपणन कंपनियों का घाटा बढ़कर 40 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा।"
उन्होंने कहा, "यदि कच्चे तेल की कीमत 80 डॉलर बैरल के ऊपर बना रहती है तो तेल विपणन कंपनियों का घाटा वर्ष 2010 तक बढ़कर 160,000 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा, और यदि यह कीमत 220 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचता है तो घाटा चार लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा।"
समिति ने सार्वजनिक और निजी दोनों कंपनियों के लिए एक स्तरीय बाजार उपलब्ध कराने का भी सुझाव दिया है।
समिति के सुझावों पर उठाए जाने वाले कदम के बारे में पूछे जाने पर पेट्रोलियम सचिव एस. सुन्दरेशन ने कहा, "हमें प्रधानमंत्री से इस रिपोर्ट पर तुरंत आगे बढ़ने का निर्देश मिला है। हम रिपोर्ट का अध्ययन करेंगे और इसे मंत्री और फिर मंत्रिमंडल के समक्ष पेश करेंगे।"
सुन्दरेशन ने संकेत दिया कि रिपोर्ट को एक सप्ताह या 10 दिन के भीतर मंत्रिमंडल के समक्ष पेश किया जा सकता है।
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा से जब यह पूछा गया कि क्या पैनल की रिपोर्ट को लागू करने की राजनीतिक इच्छाशक्ति सरकार के पास हैं तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "इसका उत्तर देना मेरे लिए खतरनाक है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications