उड़ीसा में 600 टन लौह अयस्क जब्त
उप निदेशक (खनन) यू.सी. जेना ने आईएएनएस को बताया, "अयस्क को ठकुरानी के आरक्षित वन क्षेत्र से जब्त किया गया। लगभग 200 टन आज (बुधवार) और 400 टन अयस्क मंगलवार को जब्त किया गया। "
कुछ नेताओं ने बीते साल जुलाई महीने में अवैध और बिना लाइसेंस के खनन का आरोप लगाया था। उसके बाद उड़ीसा के साथ विभिन्न राज्यों में अवैध खनन के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों ने अभियान शुरू किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications