इराक में बम विस्फोट, 10 की मौत
बगदाद, 3 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिणी इराक में बुधवार को हुए एक बम विस्फोट में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि बगदाद से 100 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित कर्बला शहर में एक तकनीकी संस्थान के नजदीक बम विस्फोट हुआ।
जब विस्फोट हुआ उस वक्त शिया समुदाय के दर्जनों अनुयायी वहां मौजूद थे। वे एक धार्मिक रस्म की अदायगी में शामिल होने के लिए वहां आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications