श्रीनगर में बंद और पथराव के कारण सुरक्षा कड़ी की गई

पुलिस के मुताबिक, पुलिस और अर्धसैनिक बलों की टुकड़ियां पुराने शहर के संवेदनशील इलाकों में बुधवार सुबह तैनात कर दी गईं।

स्कूली छात्र की मौत के विरोध में अलगाववादी संगठनों ने मंगलवार को बंद का आह्वान किया था। प्रदर्शनकारी युवाओं का कहना था कि यह बंद चार दिन तक जारी रहेगा।

बुधवार को कई जगह प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़पें हुईं। इसके चलते सुरक्षाबलों को आंसू गैस और लाठी चार्ज का सहारा लेना पड़ा। दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़क पर सार्वजनिक वाहन नहीं दिखाई पड़े।

शहर के ऊपरी हिस्सों में रामबाग, नातीपोरा, नौगाम, मैसुमा और बटमालू इलाकों में तनाव के बाद यहां यहां सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ियां तैनात की गईं।

अनंतनाग, शोपियां और बारामुला में भी बुधवार को सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच कई झड़पें हुईं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पथराव की कुछ घटनाओं को छोड़कर राजधानी और अन्य कस्बों की स्थिति शांतिपूर्ण थी।

रविवार को एक 13 साल के किशोर की आंसू गैस के गोले की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह पथराव कर रही भीड़ का हिस्सा नहीं था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+