जनजातीय विकास के लिए भाजपा तैयार करेगी दृष्टि पत्र
झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "भाजपा शासित राज्यों के जनजातीय मामलों के मंत्रियों की एक बैठक हुई। बैठक में जनजातियों के लिए रचनात्मक कार्यक्रमों की शुरुआत और उनके क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा हुई।"
उन्होंने कहा, "पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने जनजातीय लोगों के सर्वागीण विकास से जुड़े सभी मुद्दों पर गौर करने के लिए एक अध्ययन समूह का गठन किया है। यह समूह जनजातीय विकास से संबंधित मुद्दों का अध्ययन करने के बाद उस पर दृष्टि पत्र तैयार करेगा।"
मुंडा को इस समूह का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अनंत नायक, जुएल ओराम, फग्गन सिंह कुलस्ते और विष्णु साई को इसका सदस्य बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications